पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर बिगड़ सकता है मौसम, तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश

फिर बिगड़ सकता है मौसम, तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | दो दिन की राहत के बाद सोमवार से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे तक की रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी तेज हवाओं के साथ बारिश। ऐसे में गर्मी के साथ उमस भी तेज हो रही है। शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहा। दो दिन की राहत के बाद सोमवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे से तेज रहेगी।

बारिश हुई तो यह हो सकता है असर

यदि बारिश होती है तो समर्थन मूल्य केंद्रों के बाहर खुले में रखा कई हजार क्विंटल अनाज खराब हो जाएगा। यही नहीं बार-बार बदल रहे मौसम के इस मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अचानक तेज गर्मी और ठंडक से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। घबराहट और पेट की बीमारियां हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...