पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टंकियां रह गईं खाली, अब 2 दिन नलों में नहीं आएगा पानी

टंकियां रह गईं खाली, अब 2 दिन नलों में नहीं आएगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहिरी बंधान से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण दो दिन बिगड़ेगी व्यवस्था

भास्कर संवाददाता | सीहोर

काहिरी फीडर पर बिजली सप्लाई नहीं होने से शहर की टंकियों में पानी नहीं भर सका। इस कारण सोमवार और मंगलवार को क्षेत्रों में जल सप्लाई नहीं हो सकेगी। हालांकि नगर पालिका का दावा है कि बुधवार 18 मार्च से जलप्रदाय नियमित रूप से हो सकेगा।

नगर पालिका की जल शाखा प्रभारी के अनुसार रविवार को दिन और शाम के समय काहिरी बंधान से जलप्रदाय बाधित हुआ है। इस कारण शहर की टंकियों में पर्याप्त पानी भंडारित नहीं हो सका। जल प्रदाय शाखा प्रभारी एनसी राठौर ने बताया कि सोमवार बाल बिहार ग्राउंड और गंगा आश्रम की टंकियां खाली रहने के कारण सोमवार 16 अप्रैल को छावनी क्षेत्र, सिंधी कॉलोनी, पल्टन एरिया क्षेत्र, राजाबाग, गुलजारी का बगीचा, इंग्लिशपुरा आदि क्षेत्र का जलप्रदाय नही हो सकेगा। यहां नपा मंगलवार को जलप्रदाय करेगी। इसी तरह मंगलवार 17 अप्रैल को भी कस्बा, दूल्हा बादशाह क्षेत्र, लेबर कॉलोनी क्षेत्र, मेन मार्केट तथा लीसा टॉकीज क्षेत्र में जल प्रदाय नहीं किया जाएगा। इन क्षेत्रों में बुधवार को जलप्रदाय होगा।

नपा से मिली जानकारी के अनुसार काहिरी फीडर पर रविवार को बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। इस कारण यह स्थिति बनी है। इस बार मानसूनी सीजन में कम बारिश से वैसे भी शहर में तीन दिन के अंतराल से पानी सप्लाई हो रहा है।

खबरें और भी हैं...