सीहोर | जिला मुख्यालय पर नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद
सीहोर | जिला मुख्यालय पर नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। शिविर 16 अप्रैल को प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र भोपाल नाका हनुमान मंदिर पर किया जाएगा।
सेवा सदन चिकित्सालय, जीव सेवा संस्थान जिला अंधत्व निवारण समिति एवं सांई भक्त परिवार के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांई भक्त परिवार की मीडिया प्रभारी प्रेरणा जोशी ने बताया कि सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय व सांई भक्त परिवार द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र भोपाल नाका पर 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कैंप लगेगा। इसमें सेवा सदन की टीम मरीजों की आंखों का परीक्षण करेगी। साथ ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों को चिन्हित कर सेवा सदन बैरागढ़ ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को आधार कार्ड नंबर की फोटो कॉपी साथ में लाना जरुरी है।