आईईएस पब्लिक स्कूल के नए भवन का शुभारंभ
आईईएस पब्लिक स्कूल के नए भवन का शुभारंभ
भास्कर संवाददाता | सीहोर
जीवन में शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा के बिना आज के विज्ञान के युग में मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बच्चों की प्रतिभा व रुचि के अनुसार उन्हें शिक्षा प्रदान करें। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। यह बात बात सोया चौपाल पर स्थित आईईएस पब्लिक स्कूल के नए भवन के शुभारंभ के मौके पर चेयरमेन इंजीनियर बीएस यादव ने कही।
इस मौके पर स्कूल के प्रदर्शन समारोह कार्यक्रम में श्री यादव ने कहा कि स्कूल में जहां विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं उनकी प्रतिभाओं को निखारने समय-समय पर सांस्कृतिक व खेल की गतिविधियां भी आयोजित कराई जाती है। ताकि बच्चों का चहुंमुखी विकास संभव हो सकें। ग्रुप की डायरेक्टर सुनीता सिंह ने कहा कि जिले के आष्टा, इछावर, सीहोर सहित आसपास के क्षेत्र के बच्चों को विद्यालय तक आने जाने के लिए बेहतर वाहन सुविधा है। साथ ही विद्यालय में भोपाल से प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों पढ़ाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित थे।