सरकार की योजनाओं का हितग्राही लाभ लें: सक्सेना
सीहोर | संगठन में हीं शक्ति हैं, हम सब लोगों को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। भाजपा सरकार ने किसानों और मजदूरों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की है। जिनका लाभ सभी हितग्राहियों को लेना चाहिए। यह बात पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने काकुखेड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में कही।
काकुखेड़ी में भाजपा किसान कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष उषा सक्सेना ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों के लिए कृषि ऋण, खाद बीज की व्यवस्था की गई है। अब कार्यकर्ताओं को पूर्ण रुप से तैयारी शुरु कर देना चाहिए। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना चाहिए। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष अवधेश गौर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मायाराम गौर, देवेंद्र सक्सेना, नारायण सिंह दांगी, अमर सिंह मीणा, बाबूलाल मेवाड़ा, राजेश गौर, विनोद सिसोदिया, रामरतन गौर, बाला प्रसाद मीणा, प्रेमनारायण गौर, राजेश गौर, परमानंद मीणा, सरपंच ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।