पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जताखेड़ा में सीएम क्लब क्रिकेट टीम ने प्रतियोगिता में खिताब पर किया कब्जा

जताखेड़ा में सीएम क्लब क्रिकेट टीम ने प्रतियोगिता में खिताब पर किया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से करीब पांच किमी दूर जताखेड़ा गांव में फौजी ज्ञान सिंह और पूर्व क्रिकेटर शिवराज वर्मा की स्मृति में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीहोर की सीएम क्रिकेट टीम ने जीआरएस को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

फाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी जीआरएस टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने सीएम स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर उतरी। इस बीच टीम के बल्लेबाज सचिन कीर ने शानदार 50 रनों की पारी खेली और 9 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।

विजेता टीम को किया पुरस्कृत : प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अजय पटेल ने विजेता टीम को 21 हजार और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए और ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. पटेल ने कहा कि खेल में हार-जीत तो चलती है, लेकिन खिलाड़ियों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल और टीम भावना से खेलने वाली टीम हमेशा विजयी रहती है। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद, नन्नूलाल वर्मा, कैलाश सिसोदिया, रुपेश वर्मा, मुकेश पटेल, जोहन पटेल, सुनील वर्मा आदि आदि उपस्थित थे। मेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पवन वर्मा को दिया गया।

खबरें और भी हैं...