बिजली गिरने से किसान की गाय की मौत
सीहोर | क्षेत्र के झालकी गांव में आंधी तूफान के साथ बारिश होने पर काफी नुकसान हुआ। वहीं गांव के किसान अनार सिंह ठाकुर पुत्र प्रहलाद सिंह ठाकुर की गाय पर बिजली गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। जिसकी पशु चिकित्सा विभाग में किसान अनार सिंह ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात अनार सिंह ने अपने खेत पर एक गाय को बांध दिया था। उसी रात करीब 8 बजे आंधी तूफान आया। इस बीच गाय पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत पशु चिकित्सा विभाग में की गई। विभाग ने गाय का पीएम कर अनार सिंह को सौंप दिया।