अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, एक घायल
अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, एक घायल
सीहोर | इछावर थाना क्षेत्र में कोलूखेड़ी जोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक युवक घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार गांव सुआखेड़ा निवासी 28 वर्षीय सुरेश बारेला की बाइक में कोलूखेड़ी जोड़ के पास रविवार दोपहर के समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में सुरेश घायल हुआ है।