शंकर लाल गुप्ता का निधन
इछावर | नगर के होटल व्यवसायी शंकर लाल गुप्ता का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। स्व. गुप्ता के निधन की खबर सुनकर बड़ा बाजार की दुकानें बंद हो गईं। उन्हें अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शुक्रवार देर शाम को उनका अंतिम संस्कार सीहोर रोड स्थित विश्राम घाट पर किया गया।