पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 फीडरों पर कल 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी

8 फीडरों पर कल 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | शहर में बारिश से पूर्व आवश्यक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान बिजली लाइन के तार टाइट करने के साथ ही जंपर और पेड़ों की डाल छांटी जाएगी। इस दौरान आठ फीडरों से संबंधित कॉलोनियों में बिजली कटौती होगी। इसके तहत रविवार को निजामत फीडर, टाउन फीडर, इमरजेंसी फीडर, न्यू आरएके फीडर, तहसील फीडर, सुभाष फीडर, लुनिया फीडर, ओल्ड आरएके फीडर पर बिजली कटौती की जाएगी। 15 अप्रैल को इन अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

निजामत फीडर : सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निजामत चौकी, जमशेद नगर, दुल्हा बादशाह कॉलोनी, कस्बा क्षेत्र, साल्वेंट कॉलोनी, गणेश मंदिर रोड, शिवाराध्या कॉलोनी, स्वामी नारायण मंदिर, श्री राम कॉलोनी आदि क्षेत्र।

टाउन फीडर : सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजल सप्लाई बजरंग कॉलोनी, बड़ा बाजार, गांधी रोड, खजांची लाइन, समस्त बाजार क्षेत्र, पल्टन एरिया, चकला लाइन, आनंद डेरी क्षेत्र, नमक चौराहा, सीहोर टॉकिज, नारायणदास कंपाउंड, गंगा आश्रम, लाल मस्जिद, तिलक पार्क क्षेत्र, बकरी पुल, रामद्वारा, छीपापुरा, मंगलवारा आदि क्षेत्र में बंद रहेगी।

इमरजेंसी फीडर : जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर, गंगा आश्रम क्षेत्र, पुरानी कलेक्टोरेट, तहसील चौराहा, एसपी ऑफिस क्षेत्र आदि हैं।

न्यू आरएके फीडर : बड़ियाखेड़ी, पाटी मोहल्ला, कोलीपुरा, पटेल कॉलोनी, मास्टर पुरा, देव नगर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, इंद्रा नगर, झागरिया रोड, दशहरा बाग, गुलाब विहार, पारस वाटिका, दांगी स्टेट, ऑफिसर कॉलोनी, वेटनरी क्वार्टर, आदि क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

तहसील, सुभाष और लुनिया फीडर : पावर हाउस चौराहा, नेहरु कॉलोनी, लुनिया चौराहा, मछली पुल, कसाई मंडी, सुभाष स्कूल, रानी मोहल्ला, शुगर फैक्ट्री चौराहा, पावर हाउस कॉलोनी, दुल्हा बादशाह कॉलोनी, जमशेद नगर, दीवान बाग, छावनी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...