10 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सीहोर |अज्ञात कारणों के चलते एक 10 वर्षीय बालक ने अपने घर में म्याल (छत पर लगी लकड़ी) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आष्टा क्षेत्र के गांव लोरासखुर्द निवासी रायसिंह मालवीय का 10 वर्षीय पुत्र अशोक ने रविवार सुबह 9 बजे अपने ही घर में म्याल से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को अस्पताल लाया गया। पीएम कराने के बाद बालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बालक अशोक ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है।