ऑनलाइन होगा दुकानों और प्रतिष्ठानों का पंजीयन
ऑनलाइन होगा दुकानों और प्रतिष्ठानों का पंजीयन
सीहोर | शासन के निर्देशानुसार दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं नियोजकों के स्थापना अधिनियम के अंतर्गत किए जाने वाले पंजीयन अब ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसके लिए एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन भरते समय आवेदक को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक आवेदक का सेवा शुल्क निर्धारित लेखा शीर्ष में ही जमा किया जाए। निर्धारित लेखा शीर्ष में सेवा शुल्क जमा न होने की स्थिति में आवेदन पर आपत्ति होगी।