सीहोर | जिला प्रशासन द्वारा जिले में अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण के लिए विभागों से स्वीकृत रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। इस सिलसिले में कलेक्टर तरुण कुमार पिथोडे ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रोस्टर अनुसार स्वीकृत भरे एवं रिक्त पदों की जानकारी मय रोस्टर की प्रमाणित छायाप्रति में तीन दिन में अनिवार्य रूप से कलेक्टोरेट कार्यालय में जमा कराएं।