पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला पंचायत सीईओ को ब्लाक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

जिला पंचायत सीईओ को ब्लाक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंचायत सीईओ को ब्लाक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

भास्कर संवाददाता | सीहोर

ब्लाक कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर छोटे शासकीय कर्मचारियों को धमका कर पार्टी का प्रचार करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ डॉ. केदार सिंह को ज्ञापन दिया।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पटेल, सौंडा ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया कि भाजपा के नेता छोटे कर्मचारियों को धमका कर दबंगई से शासकीय कार्यक्रम में पार्टी का प्रचार-प्रसार करने का दबाव बनाते हैं। उक्त मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि टिटोरा पंचायत के पंचायत भवन में भारत सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं की दबंगई के चलते छोटे कर्मचारियों को धमकाया। साथ ही भाजपा के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी का झंडा लगाया जो कि पंचायत अधिनियम के तहत असंवैधानिक है।

ऐसे दोषियों के खिलाफ प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें। मांग करने वालों में आशीष गहलोत, विदिशा लोकसभा उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, शंकर पटेल, घनश्याम मीना, पंकज शर्मा, हरिओम वर्मा, देवेंद्र वर्मा, राहुल मीणा, राहुल जलोदिया, अनिल सेन, राहुल मालवीय, अखिलेश मालवीय, देवेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...