पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में 24 की

यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में 24 की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में 24 की शाम को धरना, 30 और 31 को बैंक रहेंगे बंद

भास्कर संवाददाता | सीहोर

मप्र एंप्लाइ यूनियन ने गुरुवार को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने नारेबाजी की। साथ ही समस्त बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण समझौते और सेवा शर्तों में सुधार की मांग की गई है। इसको लेकर 24 मई की शाम को सीहोर के मुख्य स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 30 और 31 मई को दो दिन बैंक की हड़ताल रहेगी।

मप्र बैंक एंपलाई यूनियन के प्रांतीय सचिव किशोर सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण समझौते और सेवा शर्तों में सुधार की मांग की गई है। साथ ही इसमें पर्याप्त वृद्धि कर वेतन पुनरीक्षण समझौते में स्केल 7 तक के अधिकारियो व कर्मचारियों शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 24 मई की शाम एसबीआई की मुख्य शाखा सीहोर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय 30 और 31 मई को मांगों को पूरा करने बैंक में हड़ताल की जाएगी। इस दौरान सभी बैंकों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहेंगे।

खबरें और भी हैं...