विकासखंड स्तरीय शिविर में सुलझेंगी समस्याएं
सीहोर | जिलेभर में विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 18 मई को सुबह 10.30 बजे से होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय मप्र के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक, कर्मचारी उनकी स्थापना संबंधी सभी स्वत्वों, समस्याओं और शिकायतों यथा वरिष्ठता निर्धारण, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, वरिष्ठ वेतनमान, वेतन संबंधी समस्या, वेतन वृद्धि , अंशदान कटौती, अवकाश संबंधी समस्या, सामान्य भविष्य निधि गोपनीय चरित्रावली आदि समस्याओं पर शिविर आयोजित की जाएगी। जिन कर्मचारियों की जो भी परेशानी है वह आवेदन देकर समाधान करा सकते हैं। इसमें एक-एक कर्मचारियों से अलग-अलग बुलाकर समस्या पूछी जाएगी। इसके बाद समाधान किया जाएगा।