पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | हिंदु महा पंचायत ने शहर सहित आसपास के

सीहोर | हिंदु महा पंचायत ने शहर सहित आसपास के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | हिंदु महा पंचायत ने शहर सहित आसपास के हनुमान मंदिर में सामूहिक रुप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया। हिंदु महा पंचायत के तत्वावधान में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर सप्ताह हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। इस संबंध में पंचायत के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि इंदौर नाके पर 36वां हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। चालीसा पाठ के समापन पर महा आरती की गई। कार्यक्रम इंदौर नाका के हंसदास आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में किया गया। इस मौके पर डॉ. गगन नामदेव, दिनेश राजपूत, प्रवीण चतुर्वेदी, विशाल सक्सेना, दिलीप देशमुख, रवि यादव, नीरज यादव, दीपक श्रीवास्तव, शुभम भावसार, रवि माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...