सीहोर | मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना वर्ष 2018-19 के तहत किसान चीन जाएंगे। ये किसान वहां कृषि, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, रेशम पालन आदि का अध्ययन करेंगे। किसानों से इसके लिए 21 मई तक आवेदन पत्र कृषि विकास कार्यालय जिला में आमंत्रित किए गए हैं।