राष्ट्रीय सेवा योजना ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया
भास्कर संवाददाता | सीहोर
आरएके कृषि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरु किया। इसके तहत स्वयं सेवकों ने दीवारों को स्वच्छता के स्लोगन लिख इंटर्नशिप की शुरुआत की। साथ ही नारे लिखकर लोगों को जागरूक किया।
स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 मई से 31 जुलाई चलेगा। भारत सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय नई दिल्ली व रासेयो के बैनर तले रासेयो इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीके रैदास के मार्गदर्शन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर पूरे गांव में घूमकर स्लोगन और नारे लिखे। साथ ही लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सीहोर तहसील के गांव जहांगीरपुरा, में रासेयो छात्र घनश्याम बामनिया, राहुल पहाड़े, हिमांशी कुशवाह, चंद्रपाल राजपूत, जया मिश्रा, अलका धारवंत, जीवन राठौर, जयश रमन, आयुष जायसवाल, करिश्मा लोधी, रिंकी राय, संदीप राजपूत आदि ने स्वच्छता के नारे लिखे।