पीडब्ल्यूडी के 100, पीएचई के 30, आरईएस के 50 और
पीडब्ल्यूडी के 100, पीएचई के 30, आरईएस के 50 और अन्य विभागों के 30 करोड़ के कामों को नहीं मिल रहा तकनीकी मार्गदर्शन
हड़ताल से पीडब्ल्यूडी की जो सड़कें बन रही हैं उनमें सीहोर शहर का फोरलेन और मंडी से दोराहा तक बनाया जा रहा सीसी रोड भी शामिल है। सीहोर नगर की बात करें तो तीन पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं जिलेभर में भी कई पुल-पुलियाओं का काम चल रहा है। जल प्रदाय के कामों पर भी असर पड़ने लगा है। यदि ये हड़ताल लंबे समय तक चली तो हालात खराब हो सकते हैं। इस तरह से करीब 100 करोड़ के इस समय काम चल रहे हैं जिन पर असर पड़ रहा है। जल संसाधन विभाग के भी करीब 30 करोड़ के काम इस समय जिलेभर में चल रहे हैं। आरईएस के भवन निर्माण के 50 करोड़ के कामों के साथ अन्य विभागों के 30 करोड़ के काम प्रभावित हो रहे हैं।