ये हैं एसोसिएशन की मांगें : मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन सीहोर समिति के जिला अध्यक्ष डीके मालवीय ने बताया कि उनकी पांच प्रमुख मांगें हैं जिन्हें लेकर वह हड़ताल पर हैं। इनमें उपयंत्री संवर्ग के प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड वेतन 3200 के स्थान पर 4800 स्वीकृत करना है। मप्र, केंद्र सरकार शासन की विभिन्न योजनाओं में कार्यरत डिप्लोमाधारी, डिग्रीधारी, अर्हता प्राप्त संविदा, कार्यभारित, स्थापना में कार्यरत उपयंत्रियों तथा निचले पदों पर कार्यरत तकनीकी अर्हता प्राप्त कर्मचारियों को उपयंत्रियों के विभागीय नियमित स्थापना के रिक्त पदों के विरुद्ध नियमित किया जाए। शासन ने तृतीय समयमान वेतनमान, पदोन्नति, क्रमोन्नति, क्रमोन्नति वेतनमान पदक्रम से पदोन्नत वेतनमान नहीं दिया गया।