पहले दिन बच्चों को कबाड़ से उपयोगी सामान बनाने का तरीका बताया गया।
भास्कर न्यूज | सेलूद
शासकीय प्राथमिक शाला सेलूद में 7 दिवसीय समर कैंप गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन सुबह 7.30 बजे बच्चों के परिचय के साथ उन्हें अनेकता में एकता के भाव से सर्व धर्म प्रार्थना सिखाई गई। इसके बाद बच्चों को पहले पतरी और कागज के प्लेट से बनी आकृति के बारे में बताया गया, जिसमें सभी ने हंस बनाना सीखा। कलाकृतियों को बच्चों ने अपना नाम दिया। पहले दिन लगभग 100 बच्चों ने शिविर में हिस्सा लिया। आयोजन में खास बात यह रही की बच्चों का उत्साह बढ़ाने पालकों को मुनादी कराकर शिविर में आमंत्रित किया गया है। सहायक शिक्षक पंचायत मिलिंद चंद्रा ने बताया, कैंप में 7 से 14 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकताे हंै।
7 दिनों तक अलग-अलग ये गतिविधियां होंगी
नृत्य, गायन, ड्राइंग, पेंटिंग, स्पोकन इंग्लिश, नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा, आर्ट और क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, योग, व्यायाम, संस्कारी शिक्षा/प्रार्थना सभा, इंग्लिश कर्सिव राइटिंग, विज्ञान के चमत्कार, गणित की समझ, शिक्षा प्रद बाल फ़िल्म महोत्सव, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, पर्यावरण की समझ आदि विषयों पर बच्चों को टिप्स दिए जाएंगे।