पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बोरिद में मनरेगा से 284 मजदूर बना रहे सड़क, सचिव ने किया निरीक्षण

बोरिद में मनरेगा से 284 मजदूर बना रहे सड़क, सचिव ने किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलूद|ग्राम बोरिद में मनरेगा के कामों की जानकारी लेने छग भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा गांव पहुंचे। यहां 10 लाख रुपए से बोरिद नहर पार से दरबार मोखली पहुंच मार्ग और नहर की साफ-सफाई का काम चल रहा है। मौके पर वर्मा ने इन कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि गांव के लगभग 300 सौ मजदूरों का नाम जनरेट हुआ है, जिसमें से 284 मजदूर काम पर आ रहे। मौके पर वर्मा ने मजदूरों से चर्चा कर उनकी समस्याएं पूछी। उन्होंने कहा कि गांव की भलाई के लिए हो रहे काम में कोई अनियमितता नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर सरपंच ईश्वर प्रसाद शर्मा, संतोष घिरवानी, चंद्रिका बघेल, भुवन साहू, भूपेंद्र धुरंधर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...