समाज के विकास में युवा पीढ़ी की भागीदारी जरूरी
ग्राम चुनकट्टा में साहू समाज ने भक्त माता कर्मा की 1002वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसील संघ अध्यक्ष अश्विनी साहू ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज में रहकर ही उसका विकास संभव है।
वर्तमान में साहू समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर समाज का मान बढ़ा रहे हैं। हमें इसी क्रम को आगे बढ़ाना है। उन्होंने 29 अप्रैल को आदर्श विवाह के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे खेमलाल साहू ने युवाओं से कहा कि वे सामाजिक ताना बाना को समझें और समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। क्योंकि युवा ही देश और समाज की दशा और दिशा तय करते हैं। मुकतुराम साहू ने कर्मा जयंती के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन भोला राम साहू व दीनु राम साहू ने किया। इससे पहले समाज की महिलाओं व बालिकाओं ने कलश यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया। माता कर्मा की आरती की।
समारोह
चुनकट्टा और भिलाई-3 में साहू समाज ने मनाई भक्त माता कर्मा की जयंती, कलशयात्रा में ग्राम भ्रमण के बाद की पूजा-अर्चना
ग्राम चुनकट्टा में साहू समाज के लोगों ने वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया।
दीनू बने इकाई के अध्यक्ष
मौके पर अरसनारा परिक्षेत्र के ग्राम चुनकट्टा में स्थानीय ईकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दीनू राम साहू अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, महिला उपाध्यक्ष सोहागा साहू, सचिव बसंत साहू बनाए गए।
परिवार और समाज के हित के लिए सुख भी त्यागना पड़े तो तैयार हैं महिलाएं: सीता साहू
भिलाई|परिक्षेत्रीय साहू समाज भिलाई-3 ने मां कर्मा छात्रावास व कबीर सत्संग भवन में कर्मा जयंती मनाई। मुख्य अतिथि खिलावन सिंह साहू ने कहा कि तेली समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।
अश्वनी साहू ने कहा कि माता कर्मा की जीवनी से हमें प्रेरणा लेकर अपने घर, परिवार, समाज और देश के प्रति भी समर्पण का भाव पैदा करना होगा, तभी हमारा समाज निरंतर प्रगति करता रहेगा। सीता साहू ने कहा कि माता कर्मा की तरह हमें भी अपने परिवार के हित के लिए अपने सुखों का त्याग करना पड़े तो हमें हंसते-हंसते करना चाहिए। मोहन साहू ने कहा कि हमें अपने बच्चों को उचित शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देना चाहिए। संस्कार के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं, ये दोनों का होना बहुत जरूरी है। किशोर साहू ने कहा कि अगर हमें लक्ष्य को पाना है तो उसके लिए चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना पड़ेगा। पूर्व अध्यक्ष कुशाल साहू, अध्यक्ष राजकुमार साहू ने भी विचार रखे। इस अवसर पर संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य और विशेष दानदाताओं काे ब प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।