पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • फास्ट फूड के कारण हो रहा बीपी शुगर, संतुलित अाहार ही बचाव

फास्ट फूड के कारण हो रहा बीपी शुगर, संतुलित अाहार ही बचाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर 30 वर्ष और उससे अधिक की उम्र वाले ग्रामीणों की शुगर जांच की गई। साथ ही उन्हें इस बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गए।

स्वास्थ्य संयोजक बसंत साहू ने बताया कि इस अवसर पर कुल 40 लोगों का निशुल्क बीपी व शुगर का जांच किया गया, जिसमें बीपी के 3 और डायबिटीज के 3 संभावित मरीज मिले, जिन्हें एनसीडी क्लिनिक पाटन के लिए रेफर किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि अनुचित दिनचर्या व फास्ट फूड सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसी वजह से ज्यादातर शहरी लोग उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, ह्रदय रोग व अन्य बीमारियों से ग्रस्त होते हैं। उच्च रक्तचाप एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे खानपान में ध्यान देकर ही बचा जा सकता है। चंद्रकांता साहू, रंजू बिस्वास ने भी टिप्स दिए।

खबरें और भी हैं...