ग्राम झीट में 21 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झीट के अलावा आसपास के गांव के खिलाड़ी भी कैंप में शामिल हो रहें है। खेल शिविर में लगभग 130 बच्चों ने हिस्सा लिया है। जिसमें कक्षा दूसरी से लेकर कॉलेज तक के खिलाड़ी शामिल हैं। शिविर में विभिन्न ग्रामों महुदा, उफरवा, कापसी, कोपेडीह एवं झीट के बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाई जा रही है। शिविर में सोमवार को पाटन जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर पहुंची। उन्होंने कैंप में शामिल हो रहें बच्चों से बातचीत की।
कैंप में अधिकतर बच्चे प्राइमरी स्तर के थे। बच्चों ने बताया कि ग्राम में खेल के लिए अच्छी सुविधा नहीं है। कोच होने के बाद भी हमारे पास अच्छे खेल मैदान नहीं है। पाटन जनपद अध्यक्ष ने कहा कि अब तक गांव में इस तरह का कोई आयोजन नहीं होता था। जिस कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब यह शुरू हुआ है। जिसको बेहतर करने के लिए कलेक्टर से बात किया जाएगा।
झीट में चल रहा है प्रशिक्षण शिविर।