खेल विभाग ने झीट में लगाया खो-खो का कैंप सिखा रहे खेल की बारीकियां
खेल एवं युवा कल्याण विभाग और एडवेंचर खो-खो क्लब के संयुक्त तत्वावधान मेंे ग्राम झीट में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खो-खो प्रशिक्षण शिविर 14 मई से आयोजित किया जा रहा है। जबकि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी जगहों पर 1 मई से खेल शिविर का आयोजन करना था। ग्राम झीट में इसका आयोजन सोमवार से किया गया। इस कैंप में ग्रामीण अंचल के बच्चों को खो-खो खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। आयोजन के दौरान प्रभारी पाटन विधानसभा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे राकेश ठाकुर शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान राजू साहू, दिलीप साहू, जुड़ावन पटेल, नरेंद्र साहू, रोहित साहू आदि उपस्थित थे।