पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • टेनिस बॉल क्रिकेट के पहले मैच में बोरिद ने उतई को दी शिकस्त

टेनिस बॉल क्रिकेट के पहले मैच में बोरिद ने उतई को दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलूद|ग्राम बोरिद में न्यू संघर्ष क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज किया गया है। जिसमें दिन का पहला मैच काफी रोमांचक रहा। पहला मैच ब्वायज इलेवन उतई और आरबी इलेवन बोरिद के बीच खेला गया। इस मैच में बोरिद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहला ही मुकाबला बोरिद की टीम ने बड़े अंतर से जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ जितेन्द्र वर्मा स्थायी सचिव छ. ग. भाजपा विधायक दल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता सरपंच ईश्वर प्रसाद शर्मा ने किया। इस दौरान संतोष हिरवानी, चंद्रिका बघेल, भुवन साहू आदि उपस्थित रहे। खेल के दौरान मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा कि बोरिद गांव खेल के नाम से ही जाना जाता है। हर खिलाड़ी किसी न किसी खेल में माहिर है। इस तरह के आयोजन से गांव के खिलाड़ियों की प्रतिभा भी सामने आती है। आगामी दिनों में ऐसे आयोजन होंगे।

खबरें और भी हैं...