पवित्र रमजान माह की शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है। मुस्लिम समाजजन पूरे महीने रोजे रखकर विशेष नमाज अदा करेंगे। रमजान माह की खूबियों के बारे में शहर के मोहम्मद हुसैन खान एडवोकेट ने बताया हर चीज का एक दिल होता है उसी तरह सालभर का दिल रमजान माह मुबारक होता है
उन्होंने बताया इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की वाल्दा मोहतरमा बीबी फ़ातेमा की 3 रमजान को इंतकाल हुआ है। रमजान की 10वीं तारीख को पैगम्बर साहब की बीबी का इंतकाल हुआ था। 21वीं तारीख को हजरत अली की शहादत हुई थी। रमजान की 17 तारीख को पैंगबर साहब की बीबी आयशा रजिअल्लाह तआला अन्हू का भी इंतकाल हुआ था। इस महीने में जिसका भी इंतकाल होता है। वह जन्नती हो जाता है। इस माह जन्नत के रास्ते खुले रहते है और दोजख के रास्ते बंद कर दिए जाते है।
हाफिज युसूफ लाहौरी ने बताया कि जो भी इंसान इस महीने में 1 नेकी का काम करेगा। उसे 70 गुना तक इसका सबाब मिलेगा। इस माह के रोजों का समय लगभग 15 घंटे का रहेगा। सुबह 4.15 से शाम के 7.10 तक का रोजे का समय रहेगा। सुबह उठकर सेहरी की जाती है। शाम को रोजा इफ्तार किया जाएगा। इस माह में 5 जुम्मे की नमाजे होगी। वही तराबी की विशेष नमाजे रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक मस्जिदों में अदा की जाएगी। आम मुस्लिम जमात के सदर मोहम्मद सईद भुट्टो ने प्रशासन से रमजान माह में साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। वही हिंदू समाजजन भी रमजान माह में मन्नत के रोजे रखेंगे। रमजान माह में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में खाद्य सामग्री की दुकानें सज गई है। रोजा इफ्तार के समय समाजजन खरीदी करने पहुंच रहे है।
पवित्र रमजान माह की शुरुआत पर रात में हुई तराबीह की विशेष नमाज
चांद दिखने के बाद बच्चों ने की दुआएं
धनोरा | मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह शुरू हो चूका है। गुरुवार को तराबीह के साथ विशेष नमाज की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार से मुस्लिम समाज के रोजे शुरू होंगे। रमजान माह की गुरुवार से शुरुआत हो रही है आम मुस्लिम सुन्नत जमात के सदर सिराज मंसूरी,गफ्फार शेख ने बताया की रमजान के दौरान एक महीने तक मस्जिद में तरावी की विशेष नमाज अदा की जायेगी। इस दौरान कुरान भी सुनाई जाएगी। दिन-रात इबादत का दौर जारी रहेगा। मस रमजान में प्रत्येक रोजा 14 घंटे से अधिक का समय रहेगा। आखिरी के कुछ रोजे 15 घंटे से अधिक समय के होंगे। गुरुवार शाम को 7.30 बजे धनोरा में चांद दिखने पर बच्चों ने हाथ उठाकर दुआएं मांगी।