पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था...400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाइयां

संस्था...400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाइयां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | नगर पालिका और नारायणदासजी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को वार्ड क्रमांक 14,15,18,19 एवं 22 के लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन खलवाड़ी मोहल्ले में स्थित निजी स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें इन वार्ड के निवासियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण अस्पताल के डॉ पीयूष झवर(ह्रदय रोग विशेषज्ञ), डॉ रविन्द्र मुजाल्दे(नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ स्वाति निंगवाल द्वारा किया गया। शिविर में शासकीय चिकित्सालय के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ गायत्री पंडित एवं डॉ प्रियंका मंडलोई ने भी अपनी सेवाएं दी। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित निर्देश एवं दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का उदघाटन नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने किया। इस अवसर पर पूर अध्यक्ष अरुण चौधरी, उपाध्यक्ष छोटू चौधरी,पार्षद सुनीता शर्मा, इलमुद्दीन मंसूरी, सरफराज मंसूरी, प्रिंस शर्मा, इमरान खत्री आदि उपस्थित रहे। डॉ सुमित अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद के सहयोग से पूरे शहर के प्रत्येक वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे आने वाले सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित निर्देश दिए जाएंगे।निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा

खबरें और भी हैं...