पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... आज 9 राज्यों के युवक युवती सम्मेलन में देंगे अपना परिचय, मोबाइल एप भी करेंगे लांच

समाज... आज 9 राज्यों के युवक-युवती सम्मेलन में देंगे अपना परिचय, मोबाइल एप भी करेंगे लांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन शुक्रवार को मंगल भवन में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल तैयार कर महिला मंडल को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें देश के 9 राज्य से अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित होकर विवाह योग्य वर वधु का परिचय लेकर वैवाहिक संबंध में चर्चा कर मनपसंद वर वधु का चयन करेंगे। छत्तीसगढ के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य सांय 6 बजे सम्मिलित होकर अग्रवाल परिचय एप्प का लांच करेंगे समाज के प्रचार मंत्री सुनील अग्रवाल ने बताया समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन में युवक और युवती मंच पर आकर अपना परिचय देंगे । परिचय के दौरान समाज द्वारा समन्वयन समिति भी गठित की गई है। जो दोनों पक्षों के बीच सहयोग प्रदान करेंगे । सम्मेलन में आवास व्यवस्था निशुल्क रखी गई है । सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य सांय 6 बजे कार्यक्रम में पहुंचने। वे समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पीरचंद मित्तल का नागरिक अभिनंदन कर उनका सम्मान करेंगे। इसके बाद परिचय पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा। इस दौरान समाज के बॉयोडाटा से संबंधित मोबाइल एप को भी लांच करेंगे । परिचय सम्मेलन के लिए 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुए है। समाज के अध्यक्ष कैलाश एरन, पुरषोतम गोयल, गिरधारी गोयल, श्यामसुन्दर तायल, कैलाश मित्तल, रोहित गर्ग, महिला मंडल अध्यक्ष किरण तायल ने सभी समाजजनों को सम्मेलन में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।

खबरें और भी हैं...