पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से फूफा की मौत, भतीजा हुआ घायल

ट्रक की टक्कर से फूफा की मौत, भतीजा हुआ घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबी रोड पर गवाड़ी में ट्रैक ने बाइक को मारी पीछे से टक्कर

भास्कर संवाददाता | सेंधवा

एबी रोड स्थित ग्राम गवाड़ी के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही अन्य एक घायल हुआ। बिजासन चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और घायल को हाईवे एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बिजासन चौकी प्रभारी आरके लौवंशी ने बताया गवाडी निवासी मंजू पिता गठलिया (21 ) उसके फूफा रुस्तम पिता जामसिंग (45 ) निवासी मोरसिंगिया के साथ गवाड़ी जा रहा था। इसी दौरान गवाड़ी गांव से पहले ट्रक क्रमांक एचआर 55 बी 5754 के चालक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया। रुस्तम की इलाज से पूर्व ही मौके पर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर बिजासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मंजू और रुस्तम के शव को हाईवे एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल मंजू का इलाज कर उसे वार्ड में भर्ती किया गया। मृतक रुस्तम के शव का पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया दोनों गमी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गवाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...