पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिचय सम्मेलन में 9 राज्यों के लोग शामिल

परिचय सम्मेलन में 9 राज्यों के लोग शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल समाज का दो दिनी अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन शनिवार को समाप्त हुआ। वर-वधू की तलाश में विवाह योग्य 200 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। सम्मेलन में एक रिश्ता भी तय हुआ।

समाज के प्रचार सुनील अग्रवाल ने बताया अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन सुबह 11 बजे से परिचय का दौर चला। परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को 2 हजार से अधिक लोग पहुंचे। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी 100 से अधिक युवक-युवतियां ने मंच से अपना परिचय दिया। युवतियां बेझिझक परिचय देने पहुंची। सम्मेलन के दौरान 765 युवक-युवतियों की प्रविष्टि प्राप्त हुई। इंदौर की पूजा मित्तल और नागलवाड़ी के हेमंत गोयल का रिश्ता तय हुआ।

आगे चलकर आएंगे सार्थक परिणाम समाज अध्यक्ष कैलाश एरन समापन पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए करीब 300 से अधिक युवा युवतियों का परिचय हुआ है। इसके परिणाम आज नहीं आए लेकिन आगे चलकर सार्थक परिणाम आएंगे। आपने सफल आयोजन के लिए समाज की कार्यकारणी व समाज के विशेष सहयोगी 30 लोगों की सराहना की। साथ ही महिला मंडल द्वारा पूरे सम्मेलन में सहयोग देने पर उनका भी अभिवादन किया।

सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। समापन पर मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी पीरचंद मित्तल ने संबोधित किया। इस दौरान समाज अध्यक्ष कैलाश एरन, गिरधारी एरन, श्यामसुंदर तायल, कैलाश मित्तल, सुनील अग्रवाल, पुरषोतम गोयल मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील अग्रवाल एवं हेमंत गर्ग ने किया।

दो दिन में 200 से अधिक युवक-युवती ने दिया परिचय, एक रिश्ता भी हुआ तय

रिजनों के साथ पूजा मित्तल और हेमंत गोयल।

प्रीवेडिंग शूट बंद करने, महिला संगीत के सुझाव

इस दौरान प्रदेश सहित महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से आए समाजजनों ने सुझाव भी दिए। आगामी परिचय सम्मेलन में रविवार के दिन आयोजित करने, समाज में शादी के पहले प्रीवेडिंग शूट बंद करने, महिला संगीत में पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं...