पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीजी काॅलेज में 27 लाख की लागत से बनेंगे अतिरिक्त कक्ष

पीजी काॅलेज में 27 लाख की लागत से बनेंगे अतिरिक्त कक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | शासकीय पीजी कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष के लिए पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य के प्रयास से उच्च शिक्षा मंत्री से 27 लाख 44 हजार की स्वीकृति प्राप्त की है। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया पीजी कॉलेज में छात्रों की बढ़ती संख्या के तहत अतिरिक्त कक्ष बनाने की मांग मंत्री आर्य ने मुख्यमंत्री से कर 27 लाख 44 हजार की मांग की गई थी। मंत्री आर्य ने कहा शिक्षा के विस्तार में कोई कमी नहीं आना चाहिए इस हेतु छात्रों की मांग पर मुख्य मंत्री से मांग की गई थी जिसके तहत उच्च शिक्षा मंत्री जयभांसिह पवैया ने 27 लाख 44 हजार की स्वीकृति प्रदान कर इस संबंध में मंत्री आर्य को पत्र के माध्यम से दी। अब इसकी डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू होगा। अतिरिक्त कक्ष की मंजूरी पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, विधायक प्रतिनिधी आर्य, जनभागीदारी अध्यक्ष हरीश कानूनगो, सदस्य नीलेश अग्रवाल, छोटू चौधरी, मेघा एकड़ी, प्रमोदनी पाठक, रंमुकाका, सुरेश गर्ग, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...