22 विद्यार्थियों को बांटी साइकिल
सेंधवा | शासकीय मिडिल स्कूल मेहतगांव के 22 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। मंडल अध्यक्ष संग्रामसिंह सिसोदिया और सांसद प्रतिनिधि निलेश अग्रवाल ने साइकिल वितरित की। अतिथियों ने शासन की शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दरबार सोलंकी, उपसरपंच विट्ठल सोनी, प्रभारी प्राचार्य नंदकिशोर मंसारे, प्रधान पाठक देवसिंह खेड़कर, शिक्षक राजेश शर्मा एवं स्टाफ मौजूद था।