प्रतिमा का पूजन कर निकाली रैली, लगाए नारे
भारत र| डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब को याद किया गया। शहर सहित गांवों में रैली निकाली गई। शहर से 150 लोग महू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
आंबेडकर जयंती पर महू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से 150 लोग बस से रवाना हुए। आंबेडकर ग्रुप के सदस्यों ने दोपहर 12 बजे जोगवाड़ा रोड स्थित शिंपी समाज के मांगलिक भवन में बाबा साहब की मूर्ति का पूजन किया। इसके बाद रैली निकाली। इसमें युवाओं ने जय भीम, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा, जैसे नारे लगाए। रैली में युवाओं ने हाथों में जय भीम लिखे हुए झंडे थाम रखे थे। रैली पुराने बस स्टैंड, पुराना एबी रोड, गुरुद्वारा रोड, संत विनोबा मार्ग, मोतीबाग चौक, सदर बाजार होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। शहर थाना टीआई जेसी पाटीदार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान ग्रुप के लाला भालसे, विजय चितावले, गोगा सांवले, कुंदन सोलंकी, कालू सांवले, राजेश दींगे, संजयसिंह, गजानंद, जीतू सांवले, जितेंद्र आमकरे आदि मौजूद रहे।
निवाली | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के माध्यम से बस स्टैंड पर जन्म उत्सव मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बाबा साहेब की जय-जय कार करते हुए रैली के रूप में नगर भृमण किया। वापस बस स्टैंड पर आकर रैली सभा के रूप में बदल गई। इसमें महेंद्र गोयल, डीआर शीतोले, डॉ. जितेंद्र खरते, सीआर भालसे ने सभा को संबोधित किया। मंच पर विशेष अतिथि के रूप में कन्हैया सिसोदिया, संतोष राठौर, नंदकिशोर शर्मा, रमेश वाणी, मोहन नाना, सरपंच तुलसी दरबार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
अजा-जजा
सामाजिक समरसता रैली में शामिल युवा मोर्चा कार्यकर्ता।
बाबा साहेब को किया याद
नपा अध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने नपा कार्यालय में लगे बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अरुण चौधरी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, लेखापाल दयानंद पाटीदार उपस्थित रहे। आदिवासी छात्र संगठन ने आदिवासी सामुदायिक भवन में आंबेडकर जयंती मनाई। गजानंद ब्राह्मणे ने कहा बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें।
दुष्कर्म के आरोपियों को दें सजा
कांग्रेस भवन में ब्लॉक व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद यादव, शैलेंद्र गुप्ता ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने कहा कश्मीर के कठुआ में मासूम से ज्यादती कर हत्या की और उन्नाव में भाजपा विधायक ने युवती से बलात्कार कर उसके पिता को जेल भिजवाया। उसको इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। इन घटनाओं के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। साबिर शेख, पुष्पा मिश्रा, उषा सैनी, शिवकुमारी यादव, इकबाल खान, सिलदार सोलंकी, कय्यूम शेख, समर खान, रवि अरसे, मुन्ना आदिल आदि उपस्थित थे।
पाटी | ऐकत्री सेवा समिति ने डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई। इसमें नगर के वरिष्ठ समाजजनों द्वारा बस स्टैंड स्थित सर्कल चौराहा पर चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा व डॉ.आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान धन्नालाल भावसार, थाना प्रभारी एमटी बैग व ऐकत्री सेवा समिति के सदस्यों ने भी अांबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान राजेश कुशवाह, जितेंद्र बौद्ध, अध्यक्ष सिंद्धीचंद राठौड़, राकेश यादव, सुरला सोलंकी सहित अजाक्स टीम सदस्य व नगर के लोग उपस्थित थे।
अपनाएं समरसता का संदेश
गांव बाबदड़ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र सैनी ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर संबोधित किया। इसमें उनके समरसता के संदेश को अपनाने का निवेदन किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अर्जुन अवाया, सचिव सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान श्रमिक पंजीयन में 60 लोगों ने पंजीयन कराया।
हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजन
चाचरिया | शास. हायर सेकंडरी स्कूल में मां सरस्वती एवं बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। संस्था के विद्यार्थियों ने विचार रखे। शिक्षकों ने बाबा साहेब के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए संविधान निर्माण में भूमिका व योगदान के बारे में जानकारी दी। संस्था प्रमुख मनोज मुजाल्दे ने बताया डाॅ. आंबेडकर ने बहुत ही गरीबी में अपनी शिक्षा दीक्षा प्राप्त की। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक व जनशिक्षा केंद्र के शिक्षक देवराम अंजने, आनंदराम भालसे, रामचंद्र भालसे, अनारसिंह खोड़े, दिनेश मालवीया एवं ग्राम के भगवान खेड़े, कामसिंह गवले। स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्रसिंह चौधरी ने किया एवं आभार किशोर गांगले ने व्यक्त किया।
ऐकत्री सेवा समिति
सिलावद | डॉ. अांबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपा मंडल ने सभा का आयोजन कर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। आदिवासी कोतवाल समाज संगठन ने रैली निकालकर डॉ. अांबेडकर को याद किया। नदीपार से शुरू हुई रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। समाज के कई लोग सम्मिलित हुए। थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, एएसआई आशिक खान, एएसआई सुरेश चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी रैली के दौरान तैनात रहे। भाजपा मंडल ने शिवालय मांगलिक भवन में सभा आयोजित की गई।
युवा मोर्चा ने निकाली समरसता रैली
भास्कर संवाददाता | अंजड़
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अंजड़ के माध्यम से शनिवार को सामाजिक समरसता वाहन रैली निकाली गई। रैली अस्पताल चौक से शुरू हुई। इससे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नारे लगाए गए। इसके बाद बाइक रैली शुरू की। गौरव जोशी ने जीवन चरित्र की जानकारी दी।
इसके बाद युवा मोर्चा द्वारा नगर के मुख्य मार्गो जटाशंकरी चौक, गांधी चौक, बस स्टैंड, हनुमान मोहल्ला, धानमंडी होते हुए वाहन रैली का अस्पताल चौक में समापन किया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, मंडल अध्यक्ष भगतसिंह सोलंकी, जनभागीदारी अध्यक्ष बीके पाटीदार, महामंत्री मनीष प्रजापत, उपाध्यक्ष युवराज, मुकेश कुमावत, तरुण गांठे, मोहित सगोरे, भानू अग्रवाल, महेंद्र आर्य, दीपक धनगर, रोहित बामनिया, प्रियांशु पाटीदार, प्रवीण भालेराव, विपुल मंडलोई, कमलेश भाई, अभिजीत सोनी, अमन गोयल, प्रदीप मंडलोई, राजू परिहार, दीनू चौहान, शिखर गुरु, अरुण परमार, अभय जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बलवाड़ी मार्ग से जुलूस निकाला, सभा हुई
धवली | बलवाड़ी मार्ग से सुबह 10 बजे जुलूस निकाला गया। जुलूस कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुआ। इसके बाद 2 बजे से सभा हुई। इसमें ग्राम के पटेल आपसिंह भाई, मुकेश भाई, सुनील भाई, करन खरते, अमरदीप चौहान, राजाराम मेहता, राजाराम चौहान, प्रहलादसिंह ओरिया, अशोक भाई, गोपाल भाई आदि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा बाबा साहेब नहीं होते तो हमें आज भी आजादी नहीं मिलती। इस दौरान चिलारिया, मोहनपुरा वरला, बलवाड़ी, दुगानी, गेरूघाटी आदि गांवों से आदिवासी समाजजन शामिल हुए।
भाजपा मंडल
सामाजिक समरसता रैली में शामिल युवा मोर्चा कार्यकर्ता।
पलसूद | स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में डॉ. भीमराव अांबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में राज चौहान ने उपस्थित जन को बाबा साहेब के जीवन परिचय के बारे में बताया। इस अवसर पर गुलालिया कनास्या, राज चौहान, हसीराम डावर, संजय बड़ोले, अजय बड़ोले, अनिल पिपलोदे, संजय चितावले, शांतिलाल चितावले, कैलाश चितावले, शीला अलावे, रमेश अछालिया सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।
मंडी प्रांगण