कीर्तन के बाद हुआ लंगर
कीर्तन के बाद हुआ लंगर
सेंधवा | सिख समाज ने शनिवार को बैसाखी पर्व मनाया। जवाहर गंज स्थित गुरुद्वारे में सुबह अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद साढ़े 9 बजे निशान साहेब का चोला बदला गया। सुबह 11 बजे से कीर्तन हुए। दोपहर 1 बजे से लंगर शुरू हुआ। इसमें समाजजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ज्ञानी मोहनसिंह, दर्शनसिंह राजपाल, अजय सेठी, कैप्टन छाबड़ा, विवेक छाबड़ा, रिक्की राजपाल, अजीतसिंह खनूजा आदि मौजूद थे।