पुरानी जमा कराकर देंगे अगली कक्षा की किताबें
वैश्य महासम्मेलन की तहसील इकाई की बैठक वैश्य सेवाघर में सोमवार रात 8 बजे हुई। इसमें सर्वानुमति से निर्णय लिया विद्यार्थी से पिछली कक्षा की किताबें वैश्य सेवा घर में जमा करवाकर अगली कक्षा की किताबें दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों और उनके परिवार का किताबें खरीदने का भार कम होगा। विद्यार्थी बैग, पानी की बोतलें, टिफिन भी वैश्य सेवा घर में दे सकते हैं। इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया जाएगा। शहर में जल्द ही एक और स्वास्थ्य शिविर वैश्य सेवा घर के माध्यम से लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश गर्ग, संरक्षक प्रहलाद तायल, अशोक ऐरन, दीपक लालका, राजेंद्र नरेड़ी, नवल भूतड़ा, पवन तायल, डॉ. किंशुक लालका, चेतन सिंव्हल, हरीश कानूनगो, मनोज कानूनगो, विजय मंडलोई, भूषण जैन, राजेंद्र गोयल, मुकेश भूतड़ा, युवा इकाई के महामंत्री प्रमोद सिंव्हल उपस्थित थे।