महेश भट्ट की फिल्म में संगीत देंगे शहर के रवि
महेश भट्ट के सामने संगीत सुनाते रवि चौहान।
एआर रहमान के साथ कर चुके हैं रवि काम, ‘मैं मिर्जा’ फिल्म में देंगे संगीत
भास्कर संवाददाता | सेंधवा
मकान बनाने वाले ठेकेदार का बेटा रवि चौहान फिल्म मैं मिर्जा के दो गीतों पर संगीत देगा। निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट ने रवि से अनुबंध किया है।
रवि की रुचि गिटार बजाने में होने से 12वीं पढ़ने के बाद एआर रहमान के संगीत कॉलेज में प्रवेश लिया। पिता श्रीराम चौहान ने बेटे के फैसला लेने में साथ दिया। रवि ने गिटार बजाने में महारथ हासिल की। साउथ के कप्पा टीवी के प्रसिद्ध कार्यक्रम में छह गीतों मे संगीत दिया। अमेरिका की विश्व स्तरीय गिटार कम्युनिटी में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। कई चेरिटी शो भी किए। रामोजी फिल्म सिटी में भी परफार्म किया। एआर रहमान ने उनकी बहन के गीतों के लिए भी गिटार रिकॉर्ड किए। मलेशिया के सिंगर विवेक इसाई के लिए कई अंतरराष्ट्रीय गीत रिकॉर्ड किए। इससे लोकप्रियता मिली।
रवि ने मुंबई में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक महेश भट्ट के सामने संगीत कला का प्रदर्शन किया। इस प्रभावित होकर महेश भट्ट के कहने पर फिल्म के प्रसिद्ध गीत तेरे दर पर सनम चले आए को रिक्रिएट किया। इस गाने को स्टार प्लस रियलिटी सीरियल में रिलीज किया गया। इसके बाद मैं मिर्जा के दो गीतों का संगीत देने के लिए अनुबंध किया।