पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोषियों को फांसी दो, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

दोषियों को फांसी दो, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसपा ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर केंडल जलकार श्रद्धांजलि दी।

भास्कर संवाददाता | सेंधवा

जोगवाड़ा रोड पर सोमवार रात बसपा ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कैंडल जलाकर आसिफा को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जस्टिस फॉर आसिफा, दुष्कर्मियों को फांसी दो नारे लगाए गए।

बसपा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण बाविस्कर ने कहा आसिफा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। वहीं आरोपियों के बचाव में दो नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। ऐसे नेताओं को भी बर्खास्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर सोहन हाडे, मोहसीन मंसूरी, प्रकाश गायकवाड़, संजय जाधव, नरेंद्र चितावले, रशीद ठेकेदार, सलीम मंसूरी, तनवीर शेख, भय्यू सैयद, शाहरुख शाह, राजा खान, जुबैर सैयद, नदीम शेख, आदिल चौहान आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...