दोपहर में बदला मौसम, दो मिनट चलीधूलभरी हवा
सेंधवा/धनोरा | मंगलवार दोपहर को फिर मौसम बदला। शहर में बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई। धनोरा क्षेत्र में धूलभरी हवाएं चली। कुछ देर अंधेरा छा गया। 10 मिनट तक चली धूलभरी हवा से बाजार में कुछ दुकानों के तंबू उड़ गए। दोपहर सवा 1 बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। हवा के थमने के बाद कुछ देर हल्की बूंदाबांदी हुई। -फोटो प्रतीक सोलंकी