पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर करें कार्रवाई बंद की

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर करें कार्रवाई बंद की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | जिला मुस्लिम कमेटी और आम मुस्लिम जमात के सदर ने कलेक्टर, एसपी, एसडीएम और एसडीओपी को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिला मुस्लिम कमेटी के कार्यवाहक सदर हाजी मोहम्मद हुसैन खान और आम मुस्लिम जमात के सदर सईद भुट्टो ने पत्र में लिखा है कि देश में बीते दिनों ज्यादती और हत्या जैसी घटना हुई है। इसे लेकर सभी संप्रदाय एवं सामाजिक संस्थाओं ने चिंता जताई। न्याय व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रदेश सरकारों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इन घटनाओं के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर 29 अप्रैल को भारत बंद का आव्हान किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा देश ने तनाव और सांप्रदायिक हिंसा बढ़ाने के मकसद से ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। ऐसे लोगों का शीघ्र पता लगाकर उनपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...