पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी के 6 दिन पहले बेटी ने पीया कीटनाशक; मौत

शादी के 6 दिन पहले बेटी ने पीया कीटनाशक; मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपल्यागोई का मामला, पिता गए थे शादी का कार्ड बांटने

भास्कर संवाददाता | सेंधवा

ग्रामीण थाना क्षेत्र के पिपल्यागोई में बुधवार को युवती ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी। शादी के 6 दिन पहले युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता शादी की पत्रिका बांटने गांव गए थे।

एसआई आशा भामन्या ने बताया पिपल्यागोई के रूमसिंह फल्या निवासी फुगरीबाई पिता गंगाराम (18) ने घर में ही कीटनाशक पी लिया। परिजनों को जब पता चला तो वे उसे बाइक से सिविल अस्पताल ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। फुगरीबाई की मां बायजा बेसुध हो गई। पुलिस के अनुसार मर्ग कायम कर जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। युवती के पिता गंगाराम ने बताया उनकी 6 लड़कियां और एक लड़का है। इनमें मृतका दूसरे नंबर की पुत्री थी। फुगरी की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी। वो पत्रिका बांटने के लिए कुसमी गांव गए थे। इस दौरान फुगरी ने कीटनाशक पी लिया। उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...