धूप से बचाव के लिए ढंका कपड़ा
सेंधवा | शहर में पिछले एक सप्ताह से गर्मी बढ़ गई है। पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह 10 बजे से ही तपन शुरू हो जाती है। दोपहर में गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो जाते हैं। गर्मी को देखते हुए शासन के निर्देश के बाद शासकीय स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। शहर में निजी स्कूलों में भी सुबह पढ़ाई हो रही है। कुछ स्कूलों की छुट्टी दोपहर 1 बजे तक हो रही है। बच्चों को पैदल घर तक ले जाने वाले परेशान होते हैं। बाइक सवार बच्चे भी कपड़ा ढंककर व अन्य जतन कर धूप से बचने का प्रयास करते नजर आते हैं। पालकों का कहना है कि जिन स्कूलों में परीक्षा हो गई है वहां गर्मी को देखते हुए अवकाश घोषित कर देना चाहिए।