- Hindi News
- National
- शांति मार्च निकाला, एसडीएम को ज्ञापन सौंप आरोपियों को फांसी देने की मांग
शांति मार्च निकाला, एसडीएम को ज्ञापन सौंप आरोपियों को फांसी देने की मांग
देश में बालिकाओं और महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म एवं हत्या की घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। शहर में बुधवार को शांतिमार्च निकाल और ज्ञापन देकर ऐसी घटनाओं के आरोपियों को फांसी की की सजा देने और मामलों की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की गई।
शहर में आम मुस्लिम जमात के आव्हान पर मौलाना आजाद मार्ग से सुबह 11 बजे शांति मार्च निकाला गया। इसमें शामिल लोग नारे लिखे पोस्टर लिए चल रहे थे। मुख्य मार्गों से होता हुआ मार्च एसडीएम कार्यालय पहुंचा। एसडीएम जयतिसिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके अनुसार देश के कुछ प्रदेशों में हुई मासूम बच्चियों से गैंगरेप और हत्या की घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है। इनसे देश शर्मसार हुआ है। देश की सर्वोच्च न्याय व्यवस्था ने भी इन मामलों में काफी संवेदनशील मानकर प्रदेश सरकारों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीबीआई ने तुरंत एक्शन लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि प्रदेश की सरकार घिनौना कृत्य करने वालों को बचाकर अपनी नाक कटवा चुकी है।
देश में सभी धर्म के लोग हैं इन घटनाअों के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे मामलों को फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र निटपाएं। घटनाओं में विधायक या मंत्री आरोपी होने पर पद से हटा दिया जाए। यदि सरकार सख्त कदम नहीं उठाती है तो दरिंदगी करने वाले कभी भी आदतों से बाज नहीं आएंगे और मासूमों के साथ घटनाएं होती रहेंगी। ज्ञापन का वाचन अधिवक्ता मो. हुसैन खान ने किया। इस दौरान सदर मोहम्मद सईद भुट्टो, रईस खान, जाहिद शेख, कलीम बाबा, परवेज शेख, शाकिर शाह, जाकिर खत्री, समीर शेख, समर खान, अफजल शेख, नजमुद्दीन शेख, कादर खत्री मौजूद रहे।
शांतिमार्च में लोग पोस्टर बैनर लिए हुए थे।
कांग्रेसियों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
बलवाड़ी में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।
बलवाड़ी | कांग्रेस ने मंगलवार रात बलवाड़ी में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ता हाथों में कैंडल और तख्तियां लिए निकले। इन पर बलात्कारियों को फांसी दो बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लिखे थे। ब्लाॅक कांग्रेस वरला के अध्यक्ष संजय मंडलोई ने कहा देश में आए दिन बच्चियों व महिलाओं के साथ गैंग रेप की घटनाएं हो रही हैं। घटना के समय सरकार और अफसर केवल निंदा करके अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन, ऐसा कानून नहीं बनाते, जिससे कि इस तरह की घटनाएं दोबारा से ना हो। सरकारें संवेदनहीन हो चुकी है। जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटिल ने कहा इन घटनाओं से देश की जनता में आक्रोश है। राकेश रावत ने कहा केंद्र व राज्य सरकार ऐसे कानून बनाए जिससे कोई भी व्यक्ति इस तरह की दरिंदगी के बारे में सोच ना सके। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की माग की गई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सईद कुरैशी किशोर, राठौर, उमराव पटेल,अटल बिहारी,अमृतलाल जाधव, एलडी सूर्यवंशी, चंदन मालवीय, संजय सोनी, राजेंद्र शर्मा, पांडुरंग माले, जगन्नाथ माले, बबलू राठौड़, छतरसिंह सेनानी, पूनम ठानकर मौजूद रहे।