पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीजी कॉलेज में दो अतिरिक्त कक्ष व कार्यालय भवन बनेंगे

पीजी कॉलेज में दो अतिरिक्त कक्ष व कार्यालय भवन बनेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग ने स्वीकृति देकर आवंटित किए 27 लाख 44 हजार रु.

भास्कर संवाददाता | सेंधवा

शासकीय कॉलेज में दो अतिरिक्त कक्ष एवं कार्यालय भवन का निर्माण होगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मंजूरी देकर 27 लाख 44 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

कॉलेज में हर साल विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल ढाई हजार से अधिक विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ रहे हैं। बढ़ती संख्या के कारण कमरों की कमी है। कॉलेज प्रशासन ने पशुपालन एवं जेल मंत्री अंतरसिंह आर्य को समस्या बताई। इसके बाद जनवरी माह में प्रस्ताव बनाकर उच्च शिक्षा विभाग को भेजा। मंत्री आर्य के प्रयास से दो अतिरिक्त कक्ष और कार्यालयीन भवन की अनुमति मिल गई। इसके लिए राशि भी आवंटित की गई। इसमें जनभागीदारी समिति अध्यक्ष हरीश कानूनगो एवं सदस्यों ने भी सहयोग दिया। कमरे व कार्यालयीन भवन बनने से विद्यार्थियों को सुविधा होगी।

भेजे हैं ये प्रस्ताव

कॉलेज की निर्माण समिति के प्रभारी प्रो. दिनेश कनाड़े ने बताया कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 8 अतिरिक्त कक्ष और भूगोल प्रयोगशाला कक्ष के निर्माण के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। इन्हें मंजूरी मिलना शेष है। वहीं रसायन एवं भौतिक प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण चल रहा है।

दो अतिरिक्त कक्ष और कार्यालयीन भवन के लिए टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू होगा। इनके निर्माण से विद्यार्थियों और स्टाफ को सुविधा होगी। घनश्याम अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय पीजी कॉलेज सेंधवा

खबरें और भी हैं...