29 बटुकों का जनेऊ संस्कार कर बचाया फिजूलखर्च
मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने बुधवार को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया। प्रभातफेरी और शोभायात्रा निकाली। साथ ही सामूहिक जनेऊ संस्कार कर फिजुलखर्च बचाया।
परशुराम जयंती पर रामकटोरा हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य मार्गों से होती हुई राम कटोरा मंदिर पहुंची। जहां आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुबह 8 बजे से सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार आयोजित किया गया। इसमें 29 बटुकों को विधिविधान पूर्वक यज्ञोपवित धारण करवाकर ब्राह्मण नित्यकर्म पूजन पद्धति की शिक्षा दी। किशोर और युवक धोती पहने, तिलक लगाए बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन कर जनेऊ धारण की। दोपहर 12 बजे तक चले यज्ञोपवित संस्कार में के बाद गुरु मंत्र दिए। कार्यक्रम में संयोजक सुनिल शर्मा, राजेश शर्मा एवं तरुण शर्मा का आयोजन में विशेष योगदान रहा।
गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष
रामकटोरा हनुमान मंदिर से शाम 6 बजे बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें सुसज्जित वाहन पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजित थी। इस दौरान आतिशबाजी कर भगवान का जयघोष किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा निवाली रोड़ स्थित परशुराम मांगलिक परिसर पहुंची। यहां भगवान परशुराम की महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। मारवाड़ी ब्राह्मण समाजजनों ने सहभोज आयोजित किया। आयोजन में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गिरवरदयाल शर्मा, विनोद शर्मा, दामोदर शर्मा, राजेश शर्मा, छगनलाल जोशी, बद्रीप्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेश जोशी, राजेंद्र शर्मा ने विशेष सहयोग दिया। इस दौरान सीताराम शर्मा, गणपत शर्मा, महेश शर्मा, रवि शर्मा, पवन शर्मा, प्रिंस शर्मा, दीपक शर्मा, केतन शर्मा, सुरेश शर्मा, अनिल शर्मा, सोना शर्मा, विजय पाठक, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, सांवरिया शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, आनंद शर्मा मौजूद रहे।
भगवान परशुराम के रूप में शिवजी को सजाया
बाबदड़ की मनोकामनेश्वर महादेव सेवा समिति ने मंदिर में शिवजी का भगवान परशुराम के रूप में आकर्षक शृंगार किया। इस अवसर पर समिति के सुरेंद्र सैनी, संग्राम सिंह सिसौदिया, जितेंद्र माली आदि मैजूद रहे।
मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने किया आयोजन, बलवाड़ी में भी निकाली शोभायात्रा
परशुराम जयंती पर निकली प्रभातफेरी में शामिल मारवाड़ी ब्राह्मण समाजजन।