पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं हो रहे एक्सरे, सीसीटीवी भी बंद

नहीं हो रहे एक्सरे, सीसीटीवी भी बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | सिविल अस्पताल में फिल्म खत्म हो जाने से एक्सरे दो दिन से बंद है। एक्सरे कक्ष के बाहर नोटिस चिपकाकर इस एक्सरे नहीं होने की सूचना दी गई है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल या बड़वानी जाकर एक्सरे करवाना पड़ रहा है। वॉल्टेज समस्या के चलते भी कई बार एक्सरे नहीं हो पाते। बीएमओ डॉ. पंडित ने कहा अस्पताल में एक महीने में 250 एक्सरे होते हैं। एक्सरे फिल्म खत्म होने से काम बंद है। जल्द की एक्सरे फिल्म बुलवाकर एक्सरे शुरू कराएंगे। अस्पताल के नए भवन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी बंद है। बीएमओ ने बताया फाॅल्ट होने से कैमरे खराब हुए है। कैमरे लगाने वाले को जानकारी दी है। जल्द ही ठीक कराए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...