संस्था... सामािजक संस्थाएं कर रही जल सेवा
संस्था... सामािजक संस्थाएं कर रही जल सेवा
सेंधवा | गर्मी के मौसम में शहर में भी सामाजिक संस्थाएं व लोग प्याऊ संचालित कर रहे हैं। श्री छोटेलाल देवीसहाय पारमार्थिक एवं चेरिटी ट्रस्ट कई सालों से चलित प्याऊ संचालित कर रहा है। इसके माध्यम से लोगों को ठंडा पानी पिलाया जाता है। लोग भी प्याऊ से पानी पीकर प्यास बुझाते हैं।
अभियान... महिलाओं से कहा अस्पताल में कराएं प्रसव
बलवाड़ी | न्यू इंडिया अभियान के तहत नियुक्त नोडल ऑफिसर और सुपरवाइजर ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना वरला की सुपरवाइजर ने आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी केके जोशी एवं सुपरवाइजर गीता डावर ग्राम पंचायत बाखरली, मेदड़ियापानी, बड़ियापानी, निशानियापानी और खारिया आंगनवाड़ी केंद्र पर गए। गर्भवती महिलाओं का वजन ऊंचाई, और प्रसव की तारीख की जानकारी ली। खानपान पर विशेष ध्यान देने और सरकारी अस्पताल में ही प्रसव कराने की जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला चौहान, सुनंदा ठाकरे, सहायिका मंगला सोलंकी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रही।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स