सेंधवा | गर्मी की छुटि्टयों में विकासखंड की शासकीय स्कूलों में समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। निजी संस्था के सहयोग से दो-तीन स्कूलों का समूह बनाकर पांच दिनी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों को खेलकूद में शिक्षा के साथ ही पेंटिंग, आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 6 चरण में आयोजन किया जा रहा है। इसके तीसरे चरण में विभिन्न स्कूलों में कैंप संचालित किया जा रहा है। शासकीय प्रायमरी स्कूल मंदिर में आयोजित कैंप में रूम टू रीड संस्था के अल्लानूर शाह, ब्रजेश जोशी और दीपिका शर्मा बच्चों को विभिन्न गतिविधियां सीखा रहे हैं। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रह है। दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र के बीएसी सुनील खन्ना ने कैंप का निरीक्षण किया। बच्चों से पूछा क्या सीखा। इस पर उन्होंने रद्दी पेपर से बनाई टोपी, पेंटिंग आदि दिखाई। बच्चों ने उन्हें टोपी उपहार की।